रिपोर्ट - हसरत पवांर/अहमद सुहैल
हापुड़। ग्राम असौड़ा में भिन्न भिन्न स्थानों से आये पहलवानों ने दम दिखाया। कुश्ती दंगल आठ दिवसीय बड़ी ही शांतिपूर्वक चला। जिसमें अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान वहाब चौधरी ने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर समापन किया।
प्रथम पहलवान शाकिर नूर तथा द्वितीय पहलवान मनदीप हनुमान ने अपने भाग्य को अजमाया। जिसमें पहलवान शाकिर नूर को विजय प्राप्त हुईं। द्वितीय पहलवान को पराजय का मुख देखना पड़ा। विजय पहलवान को ग्यारह हजार रूपए राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर असौड़ा के पूर्व प्रधान वहाब चौधरी, अवनीश त्यागी, ओएसिस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक दादा फारुख अली, प्रदीप त्यागी, हाजी शादाब चौधरी, एडवोकेट आफाक हुसैन तथा अन्य क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।



