रिपोर्ट - रियाज अहमद
हापुड। बेसिक शिक्षा परिषद की 9वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसवी इंटर कॉलेज में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री भाजपा पुनीत गोयल मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी जिला अधिकारी महोदया मेधा रूपम मुख्य विकास अधिकारी हापुर एसडीएम सदर, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन स्थल के प्रधान अशोक गुप्ता एवं प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेलों के सफल आयोजन की स्तुति की और समाज में प्रकाश के संचार का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय द्वारा शुचितापूर्ण खेलों के आरंभ के लिए सभी को शपथ ग्रहण कराई एवं प्रतीक के रूप में आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैदान पर खेलों का आरंभ हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया एवं 100 मीटर दौड़ को आरंभ करवाया गया। सभी सम्मानित अतिथि गणों को बुके देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में धौलाना ब्लॉक के योग एवं सिंभावली ब्लॉक से जूडो की शानदार प्रस्तुति रही। मुख्य अतिथि द्वारा खेलों के आरंभ के अवसर पर अपना संबोधन दिया गया एवं बताया गया कि बच्चे के विकास के लिए खेल आवश्यक है। कोविड-19 के द्वारा जो शून्यता उत्पन्न हो गई थी इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में और समाज में उत्साह और उमंग पैदा करता है। खेलों द्वारा बच्चे के सभी पक्षों मानसिक सामाजिकऔर शारीरिक विकास होता है। मुख्य अतिथि द्वाराबेसिक शिक्षा परिषद में ऐसे शानदार आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना गुप्ता की प्रशंसा की गई। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में सिंभावली के शहरोज प्राथमिक विद्यालय सेना द्वितीय स्थान पर सनी प्राथमिक विद्यालय मतनावली हापुर से तृतीय स्थान पर अर्जुन देव प्राथमिक विद्यालय लकीरा गढ़मुक्तेश्वर तो वही महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रजिया कशिश और सबा रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजय, प्रियांशु एवं नीरज रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग से राशि समरजहां और अंशिका रही। 200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर पर निशांत कादिर और अर्जुन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। और बालिका वर्ग में अंशिका राशि और इलमा चयनित हुए। कार्यक्रम के पहले दिन एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जबकि दूसरे दिन अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एस आर जी, एआरपी शिक्षक गण विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।एस आर जी सोहनवीर सिंह,भारत शर्मा, मंच का संचालन संजय शर्मा अंजू आजाद एवं प्रदीप तेवतिया द्वारा किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सतेंद्र कुमार, जयश्री आशा, सरिता चौधरी व सभी खेल अनुदेशक मोजूद रहे।


