Banga Electronics

Kidszee

Clildren,s Day 2022 : 14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? जानें चाचा नेहरू की रोचक बातें


Ahmad Suhail
Children,s Day 2022 : बाल दिवस हम सभी के जीवन का वह खास दिन है जो हर किसी को स्कूल के दोस्तों, यारों और पिकनिक, सेलिब्रेशन की याद दिलाता है, बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है।पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, उन्हें बच्चों से इतना प्यार था कि आज भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता हैं, यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, उनके मन में बच्चों के लिए अपार प्यार और सम्मान था और वह उन्हें हमारे देश का भविष्य मानते थे, इस प्रकार भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था, वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे, उन्हें गुलाब भी बहुत पसंद थे, इसलिए उनके कोट की जेब में हमेशा एक गुलाब रहता था, वह हर बच्चे को भारत का भविष्य मानते थे इसलिए उनका मानना ​​था कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए।

बाल दिवस का इतिहास- पंडित जवाबर लाल नेहरू ने अपने एक प्रसिद्ध भाषण में कहा था, "आज के बच्चे कल का भारत होंगे, जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा,' पं. जवाहरलाल नेहरू का वर्ष 1964 में निधन हो गया, जिसके बाद उनकी याद में संसद ने उनके जन्मदिन को बाल दिवस समारोह के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया तभी से इस दिन को हम सभी एक समारोह के रूप में आयोजित करते आ रहे हैं, हालांकि बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि भारत में बाल दिवस पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था।