Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ सहित दिल्ली-NCR में फिर भूकंप:5 सेकंड हिली धरती, तीव्रता 5.4; इस हफ्ते दूसरा झटका


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : दिल्ली-एनसीआर के साथ अलावा हापुड़ में भी शनिवार शाम 7.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 रही, इन्हें करीब 5 सेकंड तक महसूस किया गया, इससे पहले मंगलवार को भी यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 
इस बार भी इसका केंद्र नेपाल में था, इससे एक बार फिर लोगों में दहशत फैल गई, उत्तराखंड में भी शनिवार शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी, भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, लोग अनहोनी की आशंका में जी रहे हैं।