चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती 23 दिसंबर पर भारत रतन की उपाधि दी जाए : अनिल आजाद
By-Naveen gautam
हापुड़। दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद एडवोकेट ने गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की उपाधि दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखा।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भारत देश के किसानों मजदूरों व गरीबों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान और धरती की रक्षा के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया था। किसानों में मजदूरों के नेता चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती 23 दिसंबर को भारत रत्न की उपाधि देकर भारत के किसानों मजदूरों वह गरीबों के मसीहा का सम्मान करें। किसान मजदूरों के गरीबों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह देश में एक ईमानदार नेता रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन देश के किसानों गरीबों और मजदूरों को समर्पित कर दिया था। हमें किसानों गरीबों के मजदूरों की आवाज बनकर उनके विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह संपूर्ण भारत के गौरव हैं और भारत रत्न की उपाधि पाने के लिए सच्चे हकदार हैं। दलित स्वाभिमानी रक्षा संघर्ष उत्तर प्रदेश आपसे मांग करती है कि आप भारत देश के किसानों गरीबों के मजदूरों के मसीहा को उनके 120 वाँ जन्म समारोह पर उन्हें भारत रत्न की उपाधि देकर देश के किसानों गरीबों का मजदूरों का सम्मान से नवाजे जाये।


