प्रधान मंत्री मोदी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, भाजपाइयों ने फूका पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला
By- Naveen gautam/Ahmed suhel
हापुड़। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने प्रीत विहार कार्यालय से हाईवे तक जुलूस निकालते हुए, हाईवे पर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बता दे कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में भाजपाई लामबंद हो गए। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले जुलूस निकाला। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। पाकिस्तान की हालत खस्ता है उसके बावजूद भी वह भारत के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रहा है। भाजपाइयों ने कहा कि उन्हें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं।अंतर्राष्ट्रीय संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, योजनाओं एवं सबका साथ, सबका विकास एवं सबका प्रयास के मूलमंत्र की प्रशंसा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, डॉ शिवकुमार, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसोदिया, विनोद गुप्ता, मुनेश त्यागी, संजय त्यागी, मनोज बाल्मीकि, राजेश शर्मा, नरेश तोमर, ललित गर्ग, मोती, राजीव सिरोही, पिंकी त्यागी, नीलम चौधरी, डॉक्टर पायल गुप्ता, अशोक बबली, विश्वप्रकाश शर्मा, योगेंद्र पंडित, अमित सिवाल, कविता मात्रे, अनिरुद्ध कस्तला, प्रवीण सिंघल, प्रवीन शर्मा, विनीत दीवान, अमरजीत सिंह, दिनेश त्यागी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


