Banga Electronics

Kidszee

जिला कारागार डासना में हापुड़ से संबंधित विचाराधीन बन्दियों के मामलों में विशेष जेल लोक अदालत में हुआ 9 वादों का निस्तारण


रिपोर्ट - नवीन गौतम/अहमद सुहैल 
हापुड। माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मान. जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ रविन्द्र कुमार प्रथम के आदेशानुसार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्रीमति लवली जायसवाल की देखरेख में एवम् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री इंद्रजीत सिंह -ll की उपस्थिति में जिला कारागार डासना गाजियाबाद में हापुड़ से संबंधित विचाराधीन बन्दियों के मामलों के निस्तारण हेतु आज दिनांक 19.12.2022 को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं विशेष जेल लोक अदालत में कुल 13वाद चिन्हित किये गये और 9 मामलों को जूर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारित किया गया।