रिपोर्ट - अहमद सुहैल/ हसरत पवांर
हापुड़। जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत हुनर को मिली पहचान, हर घर नल से जल को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ब्लॉक हापुड़ में दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का समापन शुक्रवार को हुआ। ब्लॉक सभागार में के सहायक खंड विकास अधिकारी विशन सक्सेना द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया| कार्यक्रम में जिला समन्वयक नितेश बाजपेई ने बताया कि 17 दिसंबर व 18 दिसंबर को मोटर मैकेनिक ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन खंड हापुड़ के सहायक अभियंता शहरोज, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर साजेब आईएसए कोऑर्डिनेटर आदि लोग व संस्था से अतुल, शरद चंद्र , शिवम, मनीष, गुरुदेव आदि लोग उपस्थित रहे।


