Banga Electronics

Kidszee

हापुड नगर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल बरामद ।




By- Naveen goutam/Shivkumar Rawat

थाना हापुड नगर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। > जिनके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल बरामद ।

> गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध शस्त्रों को डिमाण्ड मिलने पर अपराधी किस्म के लोगों को करते थे सप्लाई ।

• गिरफ्तार अभियुक्तगण हरिद्वार (उत्तराखंड) से अवैध शस्त्रों को सस्ते दामों में खरीदकर पुणे (महाराष्ट्र) व अन्य राज्यों में अच्छे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

कार्यवाही:-
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर महोदय के आदेशानुसार जनपद में अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड नगर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ मे बताया कि हम पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं हरिद्वार घूमने जाते हैं वहीं से एक पिस्टल को 40,000/- रुपये में खरीदते हैं और पुणे जाकर उस पिस्टल को 50,000/- से 1,00000/- रुपये तक बेच देते हैं।

गिरफ्तारी का स्थान:- निजामपुर शिवमंदिर के पीछे खाली जगह से ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-

1. प्रकाश पाटिल पुत्र प्रमोद उम्र करीब 46 वर्ष निवासी म0नं0 111/ए कस्बा पेठ, मानिक चौक, ताम्बत अली, अशेतकर वाडा थाना फारसखाना जिला पुणे महाराष्ट्र । 
2. अर्जुन पण्डित पुत्र मोहन निवासी सिंहगड रोड गांव धायरी, गारमाडा फ्लेट नं0 303 मानक सोशायटी, थाना अभिरुचि जिला पुणे महाराष्ट्र ।
बरामदगी का विवरणः- 03 अवैध पिस्टल .32 बोर ।

नोट:- गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 श्री महंथराज यादव थाना हापुड नगर जनपद हापुड़। 
2. उ0नि0 श्री राहुल कौशिक एसओजी टीम हापुड ।
3. है०का० 113 प्रेमपाल थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
4. है0का0 487 सचिन त्यागी एसओजी टीम हापुड |
5. का0 217 राहुल एसओजी टीम हापुड़।
 6. का0 373 कुलदीप एसओजी टीम हापुड़।