Banga Electronics

Kidszee

हापुड : विद्यालय में अक्टूबर के बाद कोई क्लास वर्क न होने पर मांगा स्पष्टीकरण- डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

By- Naveen gautam/ Ahmed suhel 
हापुड। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गढ़मुक्तेश्वर में क्षेत्रिय भ्रमण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गढ़मुक्तेश्वर के बूथों का जायजा लिया साथ ही डीएम ने स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अध्ययन अध्यापन की स्थितियों की जानकारी ली,  तथा कक्षाओ में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता की जाँच गयी। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक कक्षा में पाया की अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कॉपी 21 अक्टूबर के बाद से कोई क्लास वर्क ही नही कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय की अध्यापकों से 21 अक्टूबर के बाद से कोई क्लास वर्क न होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।