Banga Electronics

Kidszee

हापुड : कृष्णा इंस्टिट्यट ऑफ लॉ में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन


रिपोर्ट - हसरत पवार
हापुड़। कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ मैं थ्रेसर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2022 के नव प्रवेशित एलएलबी एवं बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष संदीप गर्ग, प्राचार्य चंद्रलोक चौधरी एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्थान के अध्यक्ष ने विद्यार्थियो को बताया कि लक्ष्य निर्धारित करके एवं कठिन परिश्रम के साथ अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम मे सोलो नृत्य, ग्रुप नृत्य व नृत्य नाटिका आदि का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक भी की गई। गौरव को मिस्टर फ्रेशर तथा पुष्टि साहनी को मिस फ्रेशर चुना गया। इस मौके पर अनिल कुमार, सोराज सिंह, प्रीति गौतम, मुकेश कुमार, नम्रता शर्मा, अनिल, अनुराधा मिश्रा, रेखा त्यागी व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।