Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बालक / बालिकाओ की जूनियर वर्ग की बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन

 
By- Shivkumar Rawat/Ahmed suhel 
हापुड। खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हापुड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बालक / बालिकाओ की जूनियर वर्ग की बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 नवम्बर 2022 कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र सिंह, डी०पी०आर०ओ० हापुड़ एवं विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल जिला ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष द्वारा किया गया।

खेले गये मैचों का परिणाम निम्नवत् रहा-बालिकाओं के एकल वर्ग मे जेसिका चौधरी विजेता तथा दीक्षा मंडेर उप विजेता तथा बालकों के एकल में देव प्रताप सिंह विजेता तथा आर्यन पुनिया उप विजेता रहे। बालिकाओं के डबल्स में गरिमा सिंह एवं ईहा यादव की जोडी विजेता रही तथा जेसिका चौधरी एवं काजल सैनी की जोडी उप विजेता रही। बालकों के डबल्स वर्ग में आर्यन पुनिया एवं कार्तिक गोयल की जोडी विजेता तथा उपनिषद चौधरी एवं आदित्य सिंह की जोडी उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एल०एल० पब्लिक स्कूल हापुड श्रीमती अनुराधा बाजपेई रही। अन्त में मधु अवस्थी, उपक्रीड़ाधिकरी हापुड़ द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं

आये हुये अन्य गणमान्य व्यक्तियो का आभार व्यक्त किया गया।