Banga Electronics

Kidszee

हापुड : ग्राम पंचायतें को खुशहाल, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की कोशिश में सही दिशा में आगे बढ़े : सी.डी.ओ.

     
रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने  ग्राम पंचायत भैना सदरपुर एवं आलमनगर में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों, अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पंचायत भवन, तालाब आदि का गहन निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 मुख्य विकास अधिकारी ने कामपोस्ट पिट, सोख पिट की बारीकी से निरीक्षण किया। कामपोस्ट पिट की ऊंचाई, लम्बाई और चौड़ाई की पैमाईश अपने सामने कराई। ऐसे ही सोख पिट की गहराई और व्यास की पैमाईश अपने सामने कराई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यहां की जमीन रेतीली है। दो इंच से अधिक की जाली न रखें।        निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय और तालाब को भी देखा। सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों को खुशहाल, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की जो कोशिश की जा रही है उस पर सही दिशा में ग्राम पंचायतें आगे बढ़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाशने और विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक को प्रेरित किया।