Banga Electronics

Kidszee

हापुड के लाल वार्तिक राणा ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन


रिपोर्ट - शिवपाल सिंह सिसोदिया 
हापुड़। जनपद हापुड के लाल वार्तिक राणा ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पासिंग आउट परेड के बाद आज वार्तिक राणा अपने गांव जनपद हापुड़ के गांव दौलतपुर ढीकरी पहुंचे जहां क्षेत्र के लोगों ने वार्तिक राणा का जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर वार्तिक राणा को फूल मालाएं पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वार्तिक के पिता ने कहा कि उनका बेटा फ्लाइंग ऑफिसर बन कर आया है जिसको क्षेत्र ने अपना आशीर्वाद दिया है। आज उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।