हापुड। सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा व दलित समाज के लोगो द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहर की अनुसूचित जाति की एक नाबालिक किशोरी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल अरुण पाल, और डॉक्टर जितेन्द्र कंसल ने दुष्कर्म किया।
जिसके बाद नाबालिक किशोरी के एफआईआर लिखवाने पर अब धमकी और जाति सूचक शब्द अपमानित कर डराया धमकाया जा रहा हैं।
लोगो ने पुलिस पर ठोस कारवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी खुले घूम रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है न ही पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के भारत मुक्ति मोर्चा व दलित समाज के लोगो ने ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू गौतम, विनोद सागर, ओमपाल सिंह, अंकित जाटव, कश्मीरी देवी आदि मौजूद रहे।



