रिपोर्ट - शिवकुमार/रावत लक्ष्मण सिंह
हापुड। लाखन हत्याकांड में संलिप्त 02 कुख्यात आरोपी सुनील चचूला व मनीष चन्देला के विरूद्ध की गई NSA की कार्यवाही ।
संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 16.08.2022 को हरियाणा पुलिस टीम की अभिरक्षा में हापुड़ कचहरी में पेशी पर आये बन्दी लाखन उर्फ यशराज की हापुड कचहरी गेट के सामनें बदमाशों द्वारा ताबडतोड फायरिंग कर हत्या करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में सुनील चचूला मनीष चंदेला 690/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 34, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया था। कार्यवाही- हापुड़ पुलिस द्वारा उक्त घटना में संलिप्त 18 अभियुक्तों के विरूद्ध अब तक कार्यवाही की जा चुकी है जिसमें से कल दिनांक 29.01.2023 को पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रूपये का इनामी कुख्यात बदमाश मनोज भाटी ढेर हुआ व उसके एक लाख रूपये का इनामी साथी अंकित को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त घटना के मुख्य साजिशकर्ता सुनील चचूला को दिनांक 22.08.2022 को (जिला कारागार गौतमबुद्धनगर) व सहअभियुक्त मनीष चन्देला उर्फ मन्ना को दिनांक 21.08.2022 को (जिला कारागार डासना) गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों अभियुक्तों द्वारा जेल से बहार आने के लिए मा० उच्च न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। क्योंकि दोनों कुख्यात किस्म के अपराधी है जिनका जनहित में जेल में निरूद्ध रहना आवश्यक है जिनके द्वारा जमानत पर बाहर आकर क्षेत्र मे जघन्य अपराध कारित कर जनता में भय व आंतक व्याप्त कर लोकशान्ति भंग की जा सकती थी। इसी उद्देश्य से मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त सुनील चचूला व सहअभियुक्त मनीष चन्देला उर्फ मन्ना के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 धारा 3(2) की कार्यवाही अमल में लायी गयी। दिनांक 30.01.2023 को थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील चचूला व मनीष चन्देला उर्फ मन्ना के विरूद्ध NSA की कार्यवाही करते हुए जिला कारागार गौतमबुद्धनगर व डासना में अभियुक्तों को NSA तामील कराया गया है।
शेष अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों का नाम-पता:-
1. सुनील चचूला पुत्र राजेन्द्र उर्फ राजे निवासी ग्राम चचूला थानादनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर ।
2. मनीष चन्देला उर्फ मन्ना पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बुढाना थाना खेडी पुल जिला फरीदाबाद (हरियाणा)
अभियुक्त सुनील चचूला का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 1097/2020 धारा 120बी, 302, 34,452,506 भादवि थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0 1711/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लोनी गाजियाबाद ।
3. मु0अ0सं0 146/2014 धारा 323, 325,452,504, 506 भादवि थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 690 / 2022 धारा 147/148/149/307/302/34/120बी भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
5. मु0अ0सं0 732 / 2022 धारा 3/25/27 आयुध अधिनिय थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड ।
अभियुक्त मनीष चन्देला का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 107/2016 धारा 420 भादवि व 60/63 आबकारी अधि० थाना सैक्टर 49 ग्रेटर नोएडा
2. मु0अ0सं0 690/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 34 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. मु0अ0सं0 707 / 2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड |


