Banga Electronics

Kidszee

हापुड : छह दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग


रिपोर्ट -लक्ष्मण सिंह/शिवकुमार रावत 
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाले लापता युवक का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। चिंतित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सीओ से गुहार लगाकर युवक की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।

सोमवार को तहसील रोड़ पर ब्लॉक कार्यालय के सामने रहने वाली विधवा लज्जादेवी ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका 31 वर्षीय पुत्र बोबी कुमार 24 जनवरी को घर से यह कहकर गया था कि वो एटा में अपने दोस्त के भांजे के जन्मदिन में जा रहा है दो दिन में घर वापस लौट आएगा।
 जिसके बाद 25 जनवरी की शाम को उसका मोबाईल बंद हो गया तभी से परिजनों का बोबी से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है। 
पीड़िता ने बताया कि उसने परिजनों के साथ मिलकर बोबी की तलाश हर जगह करा ली है परन्तु उसका कोई अता पता नहीं लग सका है। जिसको लेकर पूरा परिवार चिंता में है। अब पीड़िता ने सीओ से अपने पुत्र की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि लापता युवक के मोबाईल लोकेशन ट्रेस करके व सीडीआर निकलवाकर जल्द से जल्द बरामदगी कराई जाएगी।