By - Lakshman Singh
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने थाना क्षेत्र में हुई 02 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए मोबाइल टॉवरों व घरों में चोरी करने वाले 04 शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से चोरी का करीब 15 लाख रुपये का सामान (05 बैटरा, 05 स्टेप्लाइजर, एक बण्डल फाइबर केबिल, मोबाइल टॉवर का एक सैल) व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा 04 अवैध चाकू बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं जिनके विरूद्ध जनपद मेरठ, बागपत व हापुड़ में चोरी के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण गिरोह बनाकर मोबाइल टॉवरों से बैटरी/इन्वर्टर एवं घरों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी आदि चोरी करते थे।



