Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बसपा प्रदेश अध्यक्ष का हापुड आगमन पर जोरदार स्वागत।


रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह/अमित कुमार 
हापुड। बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती व हापुड़ विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल के नेतृत्व में सैंकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया, दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बसपा का चुनाव चिन्ह हाथी भी भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष मेरठ में मंडलीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। 


 बता दें कि रविवार को बहुजन समाज पार्टी का मेरठ में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से मेरठ जाते समय बसपा कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का हापुड के बुलन्दशहर रोड पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


जिस बाद बसपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ हापुड से सैकड़ों की संख्या में सम्मेलन में पहुंचने को रवाना हो गए। 
 
बसपा के पूर्व जिला प्रभारी व वरिष्ठ नेता वैध पंडित वरुण शर्मा के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का जोरदार स्वागत। वैध पंडित वरुण शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर किया भव्य स्वागत। वैध पंडित वरुण शर्मा बसपा में कई अहम पदों पर रहे कार्यरत। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती, सचिव डॉ0 विनोद कार्तिक, पूर्व बसपा प्रत्याशी श्रीपाल, अशोक कुमार, इन्द्रपाल सिंह, हीरालाल, बब्लू त्यागी, सतीश कश्यप, राजकुमार सागर, नितिन, मनोज कर्दम, मुकेश आज़ाद, सतीश प्रधान, सुनिल मंत्री, ऐडवोकेट दिनेश कुमार, अजय जयंत, डॉ. करुण शर्मा, अंकुर शर्मा, कपिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, दानिश, हारिस खान आदि मौजूद रहे।