------------------------------
By - Naveen Gautam /Lakshman Singh
हापुड। मौसम विभाग द्वारा दिनाक 18-01-2023 से दिनाक 20-01-2023 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड एव शीतलहर की भविष्यवाणी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय हापुड द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देशों के क्रम में आपको आदेशित किया जाता है, कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के समस्त बोडों के विद्यालयों में अद्ययनरत् विद्यार्थियों का दिनाक 16-01-2023 से दिनाक 20-01-2023 का अवकाश रहेगा। कक्षा 9 से 12 की कक्षाएँ उक्त दिवसों में संचालित की जायेगी तथा शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अवकाश नही रहेगा। दिनाक 21-01-2023 से विद्यालय यथावत् संचालित किये जायेगें।



