By -Ahmed suhel/Pawan Kumar
गढ़मुक्तेश्वर। प्राचीन नक्का कुंआ महादेव मंदिर के महंत महेशगिरि महाराज की अंतिम दर्शन यात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई। जिसके बाद मंदिर प्रांगण में महंत को विधिवत रुप से समाधि में ब्रह्मालीन किया गया।
रविवार को महंत महेशगिरि महाराज की अंतिम दर्शन यात्रा नक्का कुंआ मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। जिसके बाद मंदिर प्रांगण में महेशगिरि को विधिवत रूप से मन्त्रोंचारण के साथ समाधि में ब्रह्मालीन किया गया।
इस मौके पर जूना अखाडा हरिद्वार के सभापति प्रेमगिरि महाराज ने महेशगिरि के शिष्य वारहगिरि को मंदिर मुख्य महंत घोषित किया। महेशगिरि महाराज की अंतिम दर्शन यात्रा व समाधि संस्कार में भक्तों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व विधायक कमल मलिक, मदनपाल चौधरी, सोना सिंह, हरीश पुरुषोत्तम, अमित वर्मा रजिस्ट्रार, दिनेश गर्ग, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह, विनोद शास्त्री, विष्णु नागर, मिलिन एडवोकेट, टिंकू शर्मा, परमजीत प्रधान, पंकज लोधी, जतिन शर्मा, प्रदूमन शर्मा, पवन सरपंच, राजाराम चौहान, अमल गोयल, जीएस गौड़, जॉनी राजौरा, जीतू चौधरी आदि मौजूद रहे।


