हापुड़ पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़, 1लाख का इनामी बदमाश ढेर, दूसरा गिरफ़्तार
रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह/शिवकुमार रावत
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस व एसओजी टीम की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात इनामिया बदमाश से मुठभेड हुई। जवाबी कार्यवाही में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हुआ और दूसरा एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात 02 इनामिया बदमाश मनोज भाटी पुत्र फिरे सिंह निवासी नगला नैनसुख थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर व अंकित पुत्र गब्बर निवासी भैंसरावली थाना तिगांव जनपद फरीदाबाद को आज दिनांक 29.01.2023 को गिरफ्तार किया गया था।
तथा आलाकत्ल पिस्टल की बरामदगी के दौरान बदमाश मनोज भाटी द्वारा पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश मनोज भाटी गोली लगने से घायल हुआ तथा घायला बदमाश व पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा बदमाश मनोज भाटी को मृत घोषित कर दिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक बदमाश व गिरफ्तार बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश है। जिन पर 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित है। एसपी ने बताया कि बदमाश मनोज भाटी, सुंदर भाटी व रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर रहा है। जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों/राज्यों में रंगदारी, हत्या, फिरौती जैसे संगीन अपराधों के करीब 35 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।


