भारतवर्ष में 29 जनवरी को बैरिस्टर डे के रूप में मनाया जाता है।
बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत निर्माण करना होगा
रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह/शिवकुमार रावत
हापुड। डॉ0 अम्बेडकर पुस्तकालय आदर्श नगर कॉलोनी में रविवार को एडवोकेट मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा बैरिस्टर डे के रूप में बनाया गया।
इस मौके पर एडवोकेट मुकेश कुमार ने कहा कि 29 जनवरी को बाबा साहब द्वारा 1923 में आज ही के दिन बैरिस्टर की डिग्री हासिल की थी इसीलिए इस दिन को संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। सभा में विशेष रूप से हाजी एनुल हक अध्यक्ष हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़, एडवोकेट महेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव समता सैनिक दल ,एमएल सिंह, अनिल कुमार एडवोकेट, रहे सभी ने अपने विचार रखे।
अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट मुकेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब पहले व्यक्ति थे जिन्होंने एससीएसटी वर्ग में बैरिस्टर की डिग्री हासिल की जिस प्रकार डॉक्टर अंबेडकर ने समाज के लिए काम किया अगर बहुजन समाज के वकील समाज के लिए कार्य करते तो काफी हद तक समाज पर होने वाले अन्याय अत्याचार को कम किया जा सकता था।
इस अवसर पर अध्यक्ष हाजी ऐनुल हक ने कहा कि अगर भारत में लोग बाबा साहब के आदर्शों पर चलने लगे तो भारत से विषमता ,धार्मिक एवं जातीय भेदभाव खत्म हो जाएगा और देश उन्नति की ओर अपने कदम बढ़ाएगा। वही महेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत निर्माण करना होगा कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण ने किया कार्यक्रम में उपस्थित लोग विनोद कुमार, विक्रम सिंह,
डॉ0 सूरजपाल सिंह, कविता ,सुमन, ताज मोहम्मद, अंकुर राज कर्दम एडवोकेट, राज कुमार ,सतीश पाल सिंह, सुराजीलाल,राजबीर सिंह,बबलू गौतम मिथलेश ,विक्रांत,रामशरण बौद्ध, राजपाल सिंह, रामचंद्र, डालचंद, ईश्वर सिंह,सहित काफी लोग मौजूद रहे


