इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा महोदय का आधिकारिक वक्तव्य
👇👇👇
रिपोर्ट - शिवकुमार रावत/लक्ष्मण सिंह
➡️ थाना धौलाना पुलिस व एसओजी टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड, जिसमें 15,000 रुपये के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।
➡️ जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस, अपाचे बाइक बरामद हुई है।
➡️प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी आदर्श नगर थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर बताया है, जो थाना धौलाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-539/22 धारा 393 भादवि में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है। गिरफ्तार बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर जनपद हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर में लूट/गैंगस्टर एक्ट/आर्म्स एक्ट आदि से सम्बंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।



