Banga Electronics

Kidszee

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को जिला जज ने जनपद के समस्त बैंक प्रबंधको के साथ की बैठक


रिपोर्ट - नवीन गौतम/ अहमद सुहैल 
हापुड। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी /अपर जिला जज डा० रीमा बंसल द्वारा किया गया। बैठक में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा लीड बैंक केनरा बैंक राम विनोद कुमार को राष्ट्रीय लोक अदलात में बैंक की रिकवरी से संबंधित वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये एवं समस्त बैंक के अधिकारियों को भी ज्यादा से ज्यादा वाद प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जनपद न्यायाधीश, डा० रीमा बंसल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 शनिवार को सफल बनाये जाने हेतु अभी तक जनपद के समस्त बैंको के द्वारा कुल 5140 वाद चिन्हित किये गये हैं एवं अभी तक प्री-लिटिगेशन के माध्यम से कुल 53 वादों को निस्तारित किया जा चुका है। बैठक में लीड बैंक केनरा बैंक मैनेजर राम विनोद कुमार, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत भूषण, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विवेक श्रीवास्तव, प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक दीपक, प्रबंधक यूको बैंक दीपक कुमार, इंडियन बैंक सुरेश पाल, प्रथमा यू०पी० ग्रामीण कुमार दिवयश, बैंक ऑफ बडौदा, महीपाल सिंह, बैंक ऑफ इंडिया अशोक कुमार, पंजाब नेशनल बैंक जावेद अली उपस्थित रहे।