बहनजी के जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में बसपा को जिताने का संकल्प लेंगे : देवेंद्र भारती
रिपोर्ट- नवीन गौतम, लक्ष्मण सिंह
हापुड़। लज्जापुरी स्तिथ हापुड़ विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल के कार्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयरन लेडी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने कहा कि जिले भर के बसपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को बुलंदशहर रोड स्तिथ उर्मिला सेलिब्रेशन हॉल में सुबह 10 बजे से हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। इसी के साथ ही बसपा कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बसपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए संकल्प लेंगे।
विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल ने कहा कि आयरन लेडी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी बसपा कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है।
बैठक में मंडल कोर्डिनेटर सतीश प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष ऐके कर्दम, जिला महासचिव डॉ. विनोद कार्तिक, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश आजाद, राजकुमार सागर, सतीश कश्यप, महेश टायर वाले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



