By-Naveen Gautam/Lakshman Singh
हापुड। पिलखुआ क्षेत्र के गांव चंदपुरा रघुनाथपुर निवासी जयवीर सिंह के पुत्र संजय तोमर को पेंशन बचाओ मंच, अटेवा के जिला महामंत्री कविंद्र सिंह ने पेंशन बचाओ मंच, अटेवा का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेरठ बनाया है।
इस मौके पर संजय तोमर ने कहा कि संगठन ने जो मुझे पुरानी पेंशन बहाली के इस आंदोलन में जिमेदारी सौंपी गई है, मै इस दायित्व का निर्वहन करते हुये अटेवा पेंशन बचाओ मंच को गतिशील और मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करूंगा। इस मौके पर संजय तोमर को उनके मित्र व रिश्तेदारो ने उन्हें फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी, एडवोकेट विपिन कुमार, एडवोकेट राजन नीरज, सुनील कुमार, एडवोकेट दुलीचंद पुष्कर, एडवोकेट विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


