रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड़। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने गांव गोयना में हुई सात माह के बच्चे की मौत के बाद मृतक बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि गांव गोयना मे सात माह के बच्चे को जबरन आशा के द्वारा तीन टीके लगाए गए, जबकि बच्चे को बुखार व निमोनिया था और बच्चे को माता पिता ने मना किया था। बावजूद इसके बच्चे को टीके लगाए गए। उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य विभाग की पूर्ण रूप से लापरवाही रही है। इस प्रकारण की पूरी जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये और परिवार को आर्थिक रूप से मदद दी जाये।
इस मौके पर जहीर सलमानी, संजय यादव, एडवोकेट बिलाल कुरैशी, महिला सभा की नगर अध्यक्ष शालू जौहरी, मो. अजीम, अय्यूब चौधरी, सनी पवार, वाहिद चौधरी, कासिम, राजाराम भारती मौजूद रहे।


