Banga Electronics

Kidszee

हापुड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड में बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड। थाना बाबूगढ़ पुलिस की चेकिंग के दौरान मुठभेड में एक बदमाश (अब्दुल कादिर पुत्र बली मोहम्मद) को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।
 जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना गजरौला जनपद अमरोहा से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।