👇👇👇
रिपोर्ट -शिवकुमार रावत/अहमद सुहैल
हापुड। थाना हापुड़ देहात पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड, जिसमें 10,000 रुपये के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।
जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस, पैशन प्रो बाइक व नगदी बरामद हुई है।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम साजिद उर्फ शहादत उर्फ चुंचू पुत्र सोहराब बताया है, जो थाना हापुड़ देहात के मु0अ0सं0-109/22 धारा 392,307 भादवि व मु0अ0सं0- 317/22 धारा 307 भादवि में वांछित चल रहा था।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर जनपद हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ में हत्या का प्रयास/लूट/चोरी/आर्म्स एक्ट आदि से सम्बंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
विस्तृत प्रेसनोट शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जायेगा।



