Banga Electronics

Kidszee

हापुड : आधी रात को हाईवे पर कार हो गई बंद, नहीं मिला मैकेनिक, परेशान परिवार की हापुड पुलिस ने की मदद




रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत 

हापुड। उत्तराखंड के रामनगर निवासी सुरेश कल देर रात्रि अपने परिवार के साथ दिल्ली नेशनल हाईवे-9 से होकर दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार हाइवे पर गांव सबली के निकट पहुंचने पर अचानक से बंद हो गई। पहले तो सुरेश ने स्वयं कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।


पुलिस ने आधी रात को परिवार की मदद कर अच्छा उदाहरण पेश किया है।

बता दें कि बीती देर रात लगभग तीन बजे दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक ईको कार अचानक बंद हो गई। इसके चलते कार सवार परिवार ने मदद के लिए इधर-उधर दौडऩा शुरू किया, इसके बाद हाईवे पर दूसरे वाहन चालकों से मदद मांगी। लेकिन सफलता नहीं मिली। कोई आशा नजर नही आते हुए बाद में सुरेश ने डायल-112 को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना के मात्र सात मिनट बाद थाना हापुड देहात की पीआरवी-2988 के पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल कपिल व ड्राइवर देवेन्द्  सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबली हाइवे क्षेत्र से ईको कार को अपनी गाड़ी से बांध कर मैकेनिक के गैराज तक पहुंचा कर कार को सही कराया। कार ठीक होने के बाद सुरेश ने हापुड थाना देहात पुलिस को धन्यवाद दिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।