Banga Electronics

Kidszee

गढ़ कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर अड़े दोनों बारों के अधिवक्ता-कोतवाल ने कोर्ट परिसर घुसकर किया अभद्र व्यवहार, वकीलों ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

गढ़ कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर अड़े दोनों बारों के अधिवक्ता
-कोतवाल ने कोर्ट परिसर घुसकर किया अभद्र व्यवहार, वकीलों ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी 


रिपोर्ट - शिवकुमार रावत/मोनू शर्मा 
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाल सतेंद्र प्रकाश सिंह द्वारा सिविल कोर्ट परिसर मे घुसकर सिविल जज के सामने अमर्यादित भाषा के प्रयोग व कोर्ट के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने से दोनों बारों के अधिवक्ता भड़क गए।अधिवक्ताओं ने कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सभी न्यायालयों में पूर्ण हड़ताल करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला जड़ दिया। दोनों बारों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कोतवाल के निलंबन की मांग की। जिसके बाद अधिवक्ता कोर्ट के मुख्य गेट के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठ गए।
बुधवार को बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर व गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष ओमपाल मावी, खालिद चौधरी व सचिव हिमांशु त्यागी, दीपक कुमार के नेतृत्व में गढ़ कोतवाल सतेंद्र प्रकाश सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निलंबन की मांग की। अधिवक्ताओं ने बताया कि मंगलवार को कोतवाल ने कोर्ट में घुसकर सिविल जज शमशुल रहमान के सामने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर न्यायिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर न्यायालय की गरिमा को क्षति पहुंचाई। जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने बैठक का आयोजन कर सभी न्यायालयों में पूर्ण हड़ताल का प्रस्ताव भेजा। दोनों बारों के पदाधिकारियों ने तहसील पर एकत्रित होकर एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कोतवाल के जल्द से जल्द निलंबन की मांग की। नाराज अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर पर भी ताला जड़ दिया। उसके बाद अधिवक्ता सिविल कोर्ट के मुख्य गेट को बंद कर धरने प्रदर्शन पर बैठ गए और कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों बारों के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक कोतवाल को निलंबित नहीं लिया जाता तब तक अधिवक्ता पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। वादकरियो, पेशी पर आए मुल्ज़िमो, पुलिसकर्मियों व रजिस्ट्री कराने वालों को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। जेल से आने वाला वाहन भी सड़क किनारे खड़ा रहा।