Banga Electronics

Kidszee

हापुड : मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन


By - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत

हापुड।दिल्ली के डिप्टी सी.एम. मनीष शिशौदिया की गिरफ्तारी के विरोध मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता इस बात को लेकर दुखी व नाराज है कि दिल्ली के उपमुख्यमन्त्री मनीष शिशौदिया जी की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। केन्द्र सरकार की मंशा दिल्ली के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल को ध्वस्त करने की है। पूर्व में सतेन्द्र जैन को एक साल से जेल में डाल रखा है जिससे स्वास्थ्य मॉडल प्रभावित हो रहा है। अब मनीष शिशौदिया जी को गिरफ्तार कर शिक्षा मॉडल को ध्वस्त करने की तैयारी है। जोकि सरासर अनुचित है। जब तक कोई सबूत न हो तब तक मनीष जी को गिरफ्तार ना किया जाये व सतेन्द्र जैन व मनीष शिशौदिया की तुरन्त रिहा किया जाये। इस दौरान वीरेंद्र पाल सिंह जिलाध्यक्ष, रविंद्र कुमार गौतम प्रदेश सचिव, नरेंद्र सोलंकी जिला प्रभारी, महेंद्र त्यागी जिलाअध्यक्ष, मयंक सोलंकी, सीमा सागर आदि मौजूद रहे।