Banga Electronics

Kidszee

हापुड : परिजनो ने नाबालिक छात्र को दिया अगर वाहन तो पहुंचेंगे जेल : ट्रेफिक इंस्पेक्टर


By - नवीन गौतम/ हसरत पवार
हापुड़। यातायात प्रभारी छविराम सिंह ने नाबालिक छात्रों द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने के संबंध में यातायात कार्यालय पर यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नाबालिक बच्चे सहित उनके अभिभावकों ने भी कार्यशाला में भाग लिया तथा बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। जिसमें लगभग 24 स्कूटी, मोटरसाइकिलो को परिवार के जिम्मेदार व्यक्तियों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन कराने का भी संकल्प कराया। कार्यशाला में हरिराज सिंह चौधरी, संजना, रुचि, कृष्ण सलमान खान, अजय जैन, मुनेश कुमार, आशा, जुनैद, फिरासत, ललित वर्मा, विनोद त्यागी, फैजान, रिंकू आदि सहित यातायात पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया सभी को सड़क सुरक्षा के पंपलेट बात कर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।