हापुड। थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की चेकिंग के दौरान कुख्यात इनामिया बदमाश से हुई मुठभेड, क्रॉस फायरिंग में 1,00000/- रुपये के इनामी बदमाश को घायलावस्था में किया गिरफ्तार।
जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल मय खोखा/जिंदा कारतूस बरामद हुई है।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शुभम उर्फ शिवम पंडित पुत्र मनोज दीक्षित निवासी जनपद फरीदाबाद(हरियाणा)बताया है, जो थाना हापुड नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-690/22 धारा 147,148,149,307,302,120बी,34 भादवि(कचहरी के बाहर हुए लाखन हत्याकांड) में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर 1,00000/- रुपये का पुरस्कार घोषित है।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है, जो दिनांक 29-01-2023 को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मनोज भाटी का साथी है* तथा गिरफ्तार बदमाश शिवम पंडित के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।


