Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद भी नहीं रुक रही हाईवे पर अवैध उगाही। NH- 9 पर थाना देहात पुलिस के उगाई करने का वीडियो वायरल


पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद भी नहीं रुक रही हाईवे पर अवैध उगाही 
- हाईवे 9 पर थाना देहात पुलिस के उगाई करने का वीडियो वायरल
रिपोर्ट -लक्ष्मण सिंह/ शिवकुमार रावत
हापुड़। एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा हाल ही में पशुओं से लदे ट्रकों से धन उगाही के वीडियो के वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की थी, बावजूद इसके पुलिस की उगाही के कुछ और वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो NH -9 पर सिंभावली और देहात थाना क्षेत्र के बीच के बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
बता दे की एक फरवरी को नेशनल हाईवे-09 पर गढ़ और बाबूगढ़ पुलिस जीपों द्वारा पशुओं से लदे वाहनों से अवैध उगाही के वीडियो वायरल हुए थे। इनका संज्ञान लेते हुए हापुड एसपी अभिषेक वर्मा ने गढ़ और बाबूगढ़ हाईवे पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। जिसके साथ साथ हाईवे मोबाइल की गाड़ियों पर तैनात चालकों को बदलने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद हाईवे पर अवैध उगाही नहीं रुक रही है। चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बावजूद उगाही के कुछ और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
 वायरल वीडियो सिंभावली और देहात थाना क्षेत्र के बीच के बताये जा रहे हैं। वीडियो में पशुओं से लदे वाहन पुलिस जीप के पास धीमे होते हैं और रुपये फेंककर आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि ट्रक के पीछे चल रही कार वीडियो बनाने के कारण रुकती है तो पुलिसकर्मी में सकपका जाते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो इसी शनिवार की है। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। वीडियो सही पाई जाती है तो आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।