हापुड : मनपसंद खाने के लिए LAUNGA ऑनलाइन फूड डिलीवरी शुरू
रिपोर्ट - हसरत पवार/अहमद सुहैल
हापुड़। रेलवे रोड स्थित दशमेश ढाबा में लॉन्गा ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी का शुभारम्भ किया गया।
बता दे पूरे देश में ऑनलाइन का क्रेज बहुत ज्यादा हो गया है। अब लोग कैश पेमेंट न करके सब कुछ ऑनलाइन से करते है। खाने के लिए यह सुविधा भी अब हापुड़ में शुरु की जा रही है।
इसका शुभारम्भ लॉन्गा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। अब घर बैठे लोग खाना मंगा सकेंगे। अपनी मन पसन्द का भोजन आप ले सकेंगे अब आपका मनपसन्द भोजन आपके दरवाजे पर पहुचे सकेगा। लॉन्गा आपको भोजन वितरण करने का आसान तरीका है।


