Banga Electronics

Kidszee

पुलिस ने 14 दिन पूर्व टिम्बर व्यापारी से हुई लूट का किया खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ़्तार

-3 मार्च को परिवार को बंधक बनाकर 4 बदमाशों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम

रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह 
हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने 14 दिन पूर्व टिम्बर व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर लुटेरों को गिरफ़्तार किया है। इनके कब्ज़े से लूटी हुई 85 हजार रुपए की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध पिस्टल बरामद की है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 3 मार्च को गढ़ रोड निवासी टिम्बर व्यापारी देवेश गुलाटी के मकान में घुसकर 4 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 2 लाख रुपए की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस लूट लिए थे। जिसके संबंध में थाना हापुड़ नगर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। थाना हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय व एसओजी प्रभारी पारस मलिक की टीम ने घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरे अरशद निवासी जैदी फार्म थाना नोचंदी मेरठ व जावेद उर्फ़ कबरा निवासी फातिमा गार्डन थाना लिसाड़ी गेट को मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के सामने से गिरफ़्तार किया। इन शातिरों से लूटी हुई 85 हजार रुपए की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध पिस्टल बरामद हुई है। घटना में शामिल दो शातिर लुटेरे अभी फरार है, जिन्हें जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्त जावेद उर्फ़ कबरा पर हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत व गाज़ियाबाद में 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अरशद का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए पुरुस्कार देने की घोषणा की है।