Banga Electronics

Kidszee

हापुड : दबंगो से परेशान दलित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, समर्थन में आई बसपा

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी एक दलित परिवार ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय में पत्र सौंपकर दबंगों पर दर्ज हुए मुकदमे में आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी करने की गुहार लगाई है। वहीं थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने व दबंगों द्वारा धमकाने पर पीड़ित परिवार अपने मकान पर बिकाऊ का पोस्टर लगाकर गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।
एसपी कार्यालय में पत्र सौंपकर पीड़िता राकेश व बसपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने बताया कि ग्राम सबली निवासी एक दलित परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। जबकि आरोपियों की अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है। दबंग लोग आए दिन उसके परिवार को डरा धमका रहे है। जिसके कारण पीड़िता व उसका परिवार गांव से पलायन करने पर मजबूर हो गया है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार करने की गुहार लगाई है।