Banga Electronics

Kidszee

हापुड : सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर

 अभिषेक वर्मा (एसपी) हापुड 

रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/पवन कुमार 
हापुड। सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, हापुड़ की पुलिस लाइन में संतरी की ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकित ने गोली मारकर की आत्महत्या।
बताया जा रहा है कि सिपाही ने सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव क्वार्टर गार्ड के परिसर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद एसपी सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। 
पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
सिपाही के आत्महत्या किये जाने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की भी गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक सिपाही मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है।
24 वाहिनी पीएसी से 17 जनवरी को वह जनपद हापुड़ में तैनात हुआ था।