Banga Electronics

Kidszee

हापुड : सिटी कोतवाली पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार।

हाइवे किनारे खड़े वाहनों से लूट करने वाले 8 अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक करोड़ का माल बरामद

-जनपद शाहजहाँपुर व बाराबंकी में लूट की घटनाओं को दिया था अंजाम

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह/ हसरत पवार 
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम ने हाईवे/सड़क किनारे खड़े वाहनों से सामान लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 8 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख रुपये की नगदी, जनपद शाहजहांपुर व बाराबंकी से लूट की घटनाओं से संबंधित करीब 35 लाख रुपये की क़ीमत के डिटॉल साबुन व हैंडवाश की 1039 पेटी, घटना में प्रयुक्त दो आयशर कैंटर, बोलेरो पिकअप व अवैध असलाह बरामद किया है!
एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय व एसओजी प्रभारी पारस मलिक को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि 8 शातिर  लुटेरे जनपद शाहजहांपुर व बाराबंकी से लूटा हुआ सामान आयशर कैंटर व बोलेरो पिकअप के माध्यम से सामान को पिलाखुआ बेचने जा रहे हैं! सूचना पर पुलिस बल ने उन्हें हाइवे स्तिथ एटीएमएस कालेज पुलिया के नीचे दबोच लिया! गिरफ्तार लुटेरों ने अपने नाम हरीश निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, लुकमान मसूरी गाजियाबाद, अक्षय निवासी मुंडाली मेरठ, अभिषेक मित्तल निवासी पिलखुवा हापुड़, मुश्तर निवासी किला परीक्षितगढ़ मेरठ, असलम मुंडाली मेरठ, अफरोज किठौर मेरठ व गुलफाम निवासी हापुड़ बताए हैं! पूछताछ में इन्होंने बताया कि होली वाली रात को किसान पथ लखनऊ से बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर एक कन्टेनर के चालक को बंधक बनाकर उसमें रखी डिटॉल हैंड वॉश कार्टून की 500 पेटी लूट कर अपने केंटर में लाद ली थी और होली वाली रात को ही थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र अंतर्गत बनतारा नहर के पास खड़े कंटेनर के पीछे वाला दरवाजा तोड़कर डिटॉल साबुन की करीब 1000 लूट ली थी! यह लूटा हुआ सामान पिलखुआ निवासी अभिषेक मित्तल को बेचने आए थे, इससे पहले भी लूटा हुआ सामान उन्होंने अभिषेक मित्तल को बेचा था! एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी हैं! जिन्होंने यूपी, झारखण्ड व बिहार राज्य में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है!जिनके विरुद्ध जनपद बरेली, शाहजहांपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा व हापुड़ में डकैती, लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब चार दर्जन अभियोग पंजीकृत है! एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर लुटेरों से करीब एक करोड़ रुपए की बरामदगी हुई है! उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को 25000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।