रिपोर्ट -नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड। थाना कपूरपुर पुलिस ने अवैध पशु कटान करते समय 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से पशु के अवशेष व अवैध पशु कटान करने के उपकरण बरामद ।
कार्यवाही:-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान करते समय 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से पशु के अवशेष व अवैध पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं ।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कपूरपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1. फखरूदीन पुत्र हाजी इकबाल निवासी ग्राम बझैडा कलां थाना कपूरपुर जनपद हापुड ।
2. खलील पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम बझैडा कलां थाना कपूरपुर जनपद हापुड़।
3. इमामुदीन पुत्र हाजी इकबाल निवासी ग्राम बझैडा कलां थाना कपूरपुर जनपद हापुड ।
बरामदगी का विवरणः-
1- पशु के अवशेष ।
2- अवैध पशु कटान करने के उपकरण (02 छुरी, गंडासा, तराजू मय पलडा व 05 किलो बांट)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. उ0नि0 मनोज सहरावत थाना कपूरपुर जनपद हापुड ।
2. है0का0 579 रामकुमार शर्मा थाना कपूरपुर जनपद हापुड
3. है0का0 769 शोएब थाना कपूरपुर जनपद हापुड ।
4. है0का0 429 श्यौराज सिह थाना कपूरपुर जनपद हापुड ।


