रिपोर्ट - हसरत पवार
हापुड़। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अमित शर्मा उर्फ टोनी ने संजीव कुमार गोयल उर्फ चीनू को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष मनोनित किया है। इस मौके पर संजीव कुमार गोयल ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा, और हमेशा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करके उनके कार्यों में सहयोग दूंगा साथ ही व्यापारी हितो व उनके संरक्षण के लिए सहयोग करूंगा। इस मौके पर अजय महेश्वरी, पवन कश्यप, विवेक अरोड़ा, अश्वनी वर्मा, मोनू वर्मा, राजीव अग्रवाल, संजीव कृष्णा टिंबर शुक्ला, विनय गोयल, शशांक गोयल, रमन गोयल,मनीष (रविंद्र ऑयल मिल), मोहित (अचार वाले), टोनी (आरके प्लाजा वाले), टुकी राम गर्ग, मनीष (नेताजी), अन्य अथितिगण उपस्थित रहे।


