रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड। बीती 4 मार्च की रात्री को एक कॉलर ने यूपी-112 पीआरवी को सूचना दी कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ट्रक पलट गया है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है। सूचना मिलते ही पीआरवी - 2994 पर नियुक्त पुलिसकर्मी है0का0 धर्मेन्द्र कुमार व शमशाद खान घटनास्थल पर पीआरवी (चार पहिया) लेकर मौके पर पहुंचे उन्होंने कॉलर से सम्पर्क कर बताये गये घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया और घायल व्यक्ति के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें बुलाया। कॉलर व परिजनों द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।


