रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत
हापुड। कृषक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मोरपुर भटियाणा के संचालक के चुनाव में रालोद नेता नानक चंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके ग्राम व आसपास के ग्राम वासियों ने जीतने पर बधाई दी। सहकारी समिति में कुल 9 संचालक चुने जाने हैं नानक चंद शर्मा के लिए उनके गांव से किसी भी किसान ने दूसरा नामांकन नहीं भरा सभी गांव वालों ने उन पर विश्वास जताया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां का प्रतिनिधि बनकर सहकारिता में भागीदारी कर किसानों को समस्याओं से समाधान दिलाने का काम करेंगे नानक चंद शर्मा।
बता दे की नानक चंद शर्मा लगातार पांचवी बार सहकारी समिति के निर्विरोध संचालक चुने गए। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
बधाई देने वालो में निरंजन यादव, महेंद्र यादव, राम रतन शर्मा, दुलीचंद शर्मा, डॉ वेद प्रकाश शर्मा, योगेश शर्मा, नरेश यादव, रामवीर यादव, सतवीर यादव, सतपाल यादव प्रधान, हरिओम शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, जयंती शर्मा, ओम प्रकाश यादव, रामफूल शर्मा, राजकुमार शर्मा, रमेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मुंशी पंडित, राधे शर्मा ओम प्रकाश चौटाला आदि लोग उपस्थित रहे।


