हापुड : पुलिस फ्लैशर लाइट लगाकर जा रही गाड़ी पर एसपी की पड़ी नजर हो गई सीज, जनपद में पुलिस की टोपी रखकर गाड़ी में घूमने का बड़ रहा चलन। हापुड पुलिस की कारवाई शुरू।
रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड। पुलिस ने मंगलवार को अनधिकृत रूप से नीली और लाल बत्ती लगाकर दौड़ने वाले वाहनों का चालान किया।
बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का बेटा गाड़ी में पुलिस फ्लैशर लाइट व कार के डैशबोर्ड पर इंस्पेक्टर की टोपी रखकर जा रहा था जिस पर एसपी की नजर पड़ी तो गाड़ी सीज करने की कारवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अभिषेक वर्मा मंगलवार शाम को मेरठ तिराहा दिल्ली रोड से निकल रहे थे। तभी उन्हें एक सफेद रंग की सिफ्ट डिजायर कार सामने से आते दिखाई दी जिसके डैश बोर्ड पर इंस्पेक्टर की टोपी व पुलिस फ्लैशर लाइट चलते हुए दिखाई दी। उन्होने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को वायरलेस कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गाड़ी को दिल्ली रोड पर पुलिस ने रोक लिया। और कार को सीज कर दिया गया। सूत्रों की माने तो गाड़ी चालक मेरठ में तैनात एक इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि चालक से जब गाड़ी के कागज मांगे गए तो वह मौके पर कोई कागज नही दिखा पाया। अवैध तरीके से पुलिस की लाइट लगाकर व पुलिस की टोपी रखकर चलने के कारण गाड़ी सीज की कारवाई की गई है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कारवाई आगे भी जारी रहेगी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध तरीके से पुलिस फ्लैशर लाइट लगाकर व गाड़ी में पुलिस की टोपी रखकर गाड़ी में घूमने वालो पर कारवाई की जायेगी। बता दे की जनपद हापुड में पुलिस फ्लैशर लाइट लगाने व गाड़ी के डैश बोर्ड पर पुलिस की टोपी रखकर गाड़ी में घूमने का चलन दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।


