मामला हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक जन सेवा केंद्र में अपना आधार कार्ड का काम कराने के लिए आए नौजवान को अचानक हार्ट अटैक जैसे लक्षण के साथ जमीन पर गिरते देख हापुड़ के समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार विकास दयाल ने जागरूकता और सूझबूझ के चलते नौजवान की जान बचाने का काम किया, घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
नौजवान को अचानक चक्कर खाकर गिरते देख आसपास मौजूद लोगों में बे हौसला बन गया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार विकास दयाल साथी अरविंद दयाल के जन सेवा केंद्र पर एक शिष्टाचार मुलाकात करने गए थे नौजवान को देख वह उसके हार्ट अटैक जैसे लक्षणों को देखकर अपनी समझदारी व सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल नौजवान को सीपीआर देकर जान बचाने का काम किया।
सीपीआर विधि एक वैज्ञानिक विधि है। इसको सोशल मीडिया डॉक्टर्स के माध्यम से देखकर सीखा जा सकता है। इससे हार्ट अटैक आए हुए व्यक्ति को 3 मिनट के अंदर तत्काल सीपीआर देकर काफी हद तक उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सकती है।
इस विधि का प्रयोग कर समाजसेवी व स्वतंत्र पत्रकार विकास दयाल ने नौजवान की जान बचाने का काम किया मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। नौजवान के परिवार वालों ने विकास दयाल का धन्यवाद दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने यह सिखा कि अचानक से इस घटनाक्रम के बाद क्या करना चाहिए । वहीं विकास दयाल ने कहा ऐसे घटना क्रम लगातार सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से देखने को मिल रहे हैं। तत्काल सीपीआर ना मिलने की वजह से बहुत से लोगों की मौत तक हो जाती है बहुत से व्यक्ति जिन को हार्टअटैक आता वह अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। ऐसी घटना के समय हम सभी को यह सीखना जरूरी है कि अगर आपकी जागरूकता से किसी की जान बचाई जा सकती है तो यही एक समाज के प्रति सच्ची सेवा होगी।


