Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पुलिस ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे से सरिया चोरी की घटना का मात्र 24 घण्टे में खुलसा करते हुए 06 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद।

रिपोर्ट : शिवकुमार रावत/अहमद सुहैल 
हापुड। थाना सिम्भावली पुलिस ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे से सरिया/लोहा चोरी की घटना का मात्र 24 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए 06 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।  जिनके कब्जे से भारी मात्रा में सरिया, कपलर, एंगल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व घटना में प्रयुक्त कार व टाटा ऐस (छोटा हाथी) बरामद।
 गिरफ्तार अभियुक्त नदीम शातिर किस्म का चोराअपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

कार्यवाही.-
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 83/23 धारा 379 भादवि का मात्र 24 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए 06 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में सरिया, कपलर, एंगल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व घटना में प्रयुक्त कार व टाटा ऐस (छोटा हाथी) बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी का

 स्थानः- नवादा नहर पुलिया के पास।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-

1. नदीम पुत्र कयूम निवासी ग्राम शाहजमाल थाना किठौर जनपद मेरठ, हाल निवासी- सर्वोदय स्कूल के पास हरोडा मोड कस्बा व थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
2. पिन्टू पुत्र वालकिशन निवासी ग्राम तिगरी थाना सिम्भावली जनपद हापुड । 
3. नजाकत पुत्र सदाकत निवासी ग्राम सिखैडा थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
4. सलीम पुत्र कदीर निवासी ग्राम हरोडा थाना सिम्भावली जनपद हापुड़। 
5. फैजान पुत्र मोमीन निवासी ग्राम हरोड़ा थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।
6. दिलशाद पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला नगला कस्बा व थाना बहादुरगढ जनपद हापुड ।

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-

1. मु0अ0सं0 1167/09 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़। 
2. मु0अ0सं01168/09 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
3. मु0अ0सं0 1124/09 धारा 380/457/511 भादवि थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
4. मु0अ0सं0 631/ 09 धारा 380/457 भादवि थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
5. मु0अ0सं0 386/09 धारा 380/457 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
6. मु0अ0सं0 264/014 धारा 379 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ।

बरामदगी का विवरण:-
1. 02 कुन्तल 48 किलोग्राम सरिया (मुडा हुआ)
2. 93 किलोग्राम लोहे के कपलर 
3. 02 कुन्तल 21 किलोग्राम टावर एंगल
4. एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा 
5. घटना में प्रयुक्त एक सेन्ट्रो कार रजि0न0 DL8CS0319 व एक टाटा ऐस (छोटा हाथी) रजि०न० UP37 टी 4069

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. उ0नि0 ए0एच जैदी थाना सिम्भावली जनपद हापुड । 
2. उ0नि0 अनिल बाबू थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
3. है का0 614 आदेश कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड़। 
4. का0 का० 17 अजय कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
5. का0 770 योगेश कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
6. का0 955 प्रवीन कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।