रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर सपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अनिल आजाद ने सैकड़ों युवा सहयोगियों के साथ रामलीला मैदान में 132 किलो का केक काटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को केक वितरित कर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि आज बाबा साहब की 132वीं जयंती पूरे देश में सर्व समाज के लोग मना रहे है। वहीं सभी राजनीतिक दल भी बाबा साहब जयंती को धूमधाम से मना रहे है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीब, बेसहारा, शोषित व वंचित समाज के लोगों की लड़ाई लड़ी और संविधान में उन्हें अधिकार दिए। संविधान से पूर्व ग़रीब, बेसहारा, शोषित व वंचित समाज के लोगों से छुआछूत का शिकार होना पड़ता था। लेकिन बाबा साहब ने संविधान में इन समाजों को अधिकार देकर इन्हें सर्वसमाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महान कार्य किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद आजाद, डॉ० सतेन्द्र आजाद, एड0 सुनील आजाद, एड0 अभिषेक आजाद, डॉ. सिद्धार्थ आजाद, ललित एडवोकेट, पवन वर्मा एडवोकेट. सोनवीर जाटव, महेश, नीटू प्रिया गैस, सतीश कुमार (शिवांग प्रोपर्टीज), महेश (दूध वाले), नरेन्द्र कुमार, पवन कुमार, नितिन, पिन्टू, अरूण, राहुल, महेन्द्र, लीलू, अनिल का विशेष सहयोग रहा।


