Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : 132वी अंबेडकर जयंती पर राजनीति संगठनों सहित नगर की जनता ने धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती


 


Report By -Naveen Gautam/Lakshman Singh 
हापुड़। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती जनपद भर में लाखो लोगों व राजनीतिक संगठनों ने धूमधाम से मनाई।

  सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्तिथ कार्यालय पर बाबा साहब अम्बेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई।

सपा के वरिष्ठ नेता पदम सिंह ने कहा कि बाबा साहब दलित, पिछड़ों, मज़लूम, बेसहारा, गरीब, शोषित व वंचित समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का साहसी कार्य किया। 
वहीं वंचित लोगों को संविधान में स्थान देकर सर्वसमाज की मुख्यधारा में जोड़कर उन्हें अधिकार दिलाने का महान सराहनीय योगदान दिया।


 जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी को बाबा साहब के बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहा स्तिथ पहुँचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, किशन सिंह तोमर, संजय यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, अय्यूब सिद्दीकी, भोपाल सिंह, शालू जौहरी, सनी पवार, जहीर पहलवान, वाहिद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
उधर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्तिथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। 

जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने कहा कि बाबा साहब ने सभी कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया।
 इसके बाद इन वर्गों को देश के संविधान स्थान देकर उन्हें अधिकार दिलाया।
इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रो. अब्बास अली, हेमंत मिश्रा, तरुण चौधरी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा विधायक विजय पाल, बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती, एडवोकेट रमेश चंद्रा, मनीष कुमार उर्फ मोनू, रवि भूषण गौतम,
 डॉ0 श्याम कुमार, डॉ0 संजय राय, समाज सेवी व पत्रकार विकास दयाल, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, एडवोकेट रंजीत कुमार, एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा, हीरालाल मास्टर, केपी सिंह, संजय कुमार, श्रीपाल सिंह।
ब्लू बर्ड सोसाइटी से संयोजक एडवोकेट कपिल कुमार, जयप्रकाश, अशोक कुमार कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे।
संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय हापुड़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा प्रमोद नागर ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 
इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी ‌आरती मिश्रा, अभियन्ता सोमलता व्यास, अपर अभियन्ता आदेश कुमार, विशाल, हर्ष वर्धन एवं समस्त जिला पंचायत स्टाफ उपस्थित रहा

शुक्रवार 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वे जन्मदिवस को वाल्मीकि समाज ने बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जो प्रेमपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से चलकर चंडी मंदिर रोड, मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट से होते हुए मेरठ तिराहे स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके अतरपुरा के लिए प्रस्थान किया। जिसमें समस्त वाल्मीकि समाज शामिल रहा।
इस मौके पर विकास ऊंटवाल, नरेंद्र लोहरे, बंटी दीघान, रोहित मनढोठीया, ललित बेनीवाल, विशाल ऊंटवाल, पीयूष मनडोठिया, कुणाल मनडोठिया, रितेश चड्ढा, प्रिंस मनडोठिया, रोहित पारचा, रिकी डिलोर, विशाल वैद्य, कीर्ति मंगवाने, राघवेंद्र चड्ढा, सुखपाल, विनय लोरे, आकाश टांक, राहुल मनडोठिया, केशव वेद, मोंनटी बेनीवाल, दीपू पिवाल, गौरव वैध, विक्रांत बेनीवाल, राहुल बेनीवाल, आदेश टांक, कृष्णा लोहोट,  अंकित मनडोठिया, विशाल मचल, शैंनकी, शिवम मनडोठिया, कुणाल मनडोठिया, आकाश मंगवाने, राजू, प्रथम, आशीष पिवाल, रितिक पिवाल, तुषार मनडोठिया, तुषार ढिलोर, ऋतिक वैद्य, प्रशांत सूद आदि मौजूद रहे।